Important Post

6/recent/ticker-posts

Interesting Fact- मानव शरीर की हड्डियों के बारे में रोचक और दिलचस्प जानकारी

1.       जन्म के समय शिशु के शरीर में लगभग 300  हड्डियाँ होती है लेकिन वयस्क के शरीर में 206 हड्डियाँ होती है | जैसे-जैसे इन्सान बड़ा होता है खोपड़ी की कई हड्डियाँ एक साथ जुड़ जाती है|

2.       शरीर की आधे से ज्यादा हड्डियाँ हाथ और पैर में होती है|

Human Bones

3.       मानव शरीर में पाई जाने वाली सबसे लम्बी हड्डी जांघ की हड्डी है जिससे फीमर (Femur) कहा जाता है जिसकी लम्बाई  19.9 इंच होती है|

4.       मानव शरीर में पाई जाने वाली सबसे छोटी और हल्की हड्डी कान की हड्डी है जिसे स्टेपिज (Stapes) कहा जाता है जिसका आकार 3 मिमी  x 2.5 मिमी है |

5.       मानव शरीर की सबसे भारी और मजबूत हड्डी फीमर (Femur) है |

6.       मानव शरीर की सबसे पतली हड्डी फिबुला (Fibula) है |

7.       मानव शरीर की सबसे कमजोर और मुलायम हड्डी हंसली (Clavicle or Collar Bone) है |

8.       मानव शरीर का 14% (एक औसत व्यक्ति के लिए लगभग 10-11 किलोग्राम) वजन हड्डियों का होता है |

9.       मानव शरीर में पाए जाने वाला कुल कैल्शियम का 99% हड्डियों और दांतों में पाया जाता है |

10.   हाथ की हड्डी सबसे ज्यादा टूटती है, वयस्कों में हड्डी टूटने के लगभग आधे मामले हाथ की हड्डी टूटने के होते है जबकि बच्चों में Collar bone सबसे ज्यादा टूटने वाली हड्डी है |

11.   मानव शरीर में एकमात्र हड्डी Hyoid Bone है जो किसी दुसरे हड्डी से नहीं जुडी है |

12.   मानव खोपड़ी (Cranium) आठ हड्डी से जुडती है जो हमारे मस्तिष्क को सुरक्षित रखता है ये आठ हड्डी है- Occipital (1), Parietal (2), Frontal (1), Temporal (2), Sphenoid (1), Ethmoid (1)

13.   मानव मुंह कुल 14 हड्डी से बनती है जो इस प्रकार है-
Nasal (2), Vomer (1), Turbinal (2), Lacrymal (2), Zygomatic (2), Palatine (2), Maxilla (2), Mandible (1)

14.   मानव कान कुल छः हड्डी से बनी हुई है जो इस प्रकार है-
Malleus (2), Incus (2), Stapes (2)

15.   Ribs की कुल 24  हड्डियाँ होती है |

16.   मानव के दोनों हाथों में कुल 60 हड्डियाँ होती है जिनके नाम है- Humerus (2), Radio-Ulna (4), Carpals (16), Metacarpals (10), Phalanges (28)

17.   दोनों टांगों में कुल 60 हड्डियाँ होती है जिनके नाम है- Femur (2), Tibio-Fibula (4), Patella (2), Tarsals (14),  Metatarals (10), Phalanges (28)

18.   मानव गरदन में कुल 7 हड्डियाँ होती है |

Post a Comment

0 Comments