Important Post

6/recent/ticker-posts

Interesting Fact- दिल से जुड़ी कुछ महत्पूर्ण जानकारी

 

    1.       हृदय द्वारा पंप किए जाने वाली खून का प्रेशर इतना तेज होता है कि अगर शरीर के बाहर इसे पंप किया जाए तो यह 30 फीट की ऊंचाई तक खून पंप कर सकता है।

    2.       पुरुषों का दिल महिलाओं के दिल के मुकाबले वजन में थोड़ा भारी होता है।

    3.       पुरुषों का दिल 300 से 350 ग्राम वजनी होता है, जबकि महिलाओं का दिल 250 से 300 ग्राम तक वजनी होता है।

    4.       पुरुषों की तुलना में महिलाओं का दिल ज्यादा तेजी से धड़कता है।

Heart


    5.       महिलाओं का दिल पुरुषों की तुलना में 8 बार ज्यादा धड़कता है |

    6.       हमारा दिल फेफड़े के बायीं ओर नीचे की तरफ होता है। यही कारण है कि हमारे फेफड़े का बायां हिस्सा थोड़ा छोटा होता है, जो दिल को सुरक्षित रखता है।

    7.       दिल की प्रक्रिया पर किसी का काबू नहीं होता। आप चाहे सो रहे हों या जाग रहे हों या बेहोश हों- हर स्थिति में दिल लगातार काम करता रहता है।

    8.       हमारे पूरे जीवनकाल में दिल लगभग 1.5 मिलियन बैरल खून पंप करता है। यानी इतने खून से 100 स्विमिंग पूल भरे जा सकते हैं।

    9.       दिल जीवनभर में लगभग 16  करोड़ लीटर खून पंप करता है जो कि एक नल के 45 साल तक खुले रहने के बराबर है |

    10.   हमारा हृदय लगभग 75 ट्रिलियन कोशिकाओं को खून पहुंचाने का काम करता है।

    11.   अगर दिल को शरीर से बाहर निकाल कर उसे पर्याप्त ऑक्सीजन दें, तब भी हमारा दिल धड़कता रहेगा।

    12.   जैसा गाना आप सुनते हैं, आपके दिल की धड़कन उसी के अनुसार बदल जाती है |

    13.   आप जितना ज्यादा पढाई करते हैं उतना ही दिल की बीमारी (Heart Disease) होनी का खतरा कम होता है |

    14.   एक शोध के अनुसार, रात को सोते समय एक गिलास पानी पीकर सोते हैं तो हार्ट अटैक होने का खतरा कम होता है |

    15.   हँसना आपके दिल के लिए अच्चा है | यह तनाव को कम करता है और आपकी इम्युनिटी को बढ़ावा देता है |

    16.   चार हफ्ते की प्रेगनेंसी के बाद बच्चे का दिल धडकना शुरू हो जाता है|

    17.   हमारा दिल एक मिनट में 72 बार और पूरे दिन में लगभग एक लाख बार और पुरे जीवन में लगभग 2.5 अरब बार धड़कता है |

    18.   पैदा हुए बच्चे के दिल की धड़कन सबसे तेज होती है (70-160 beat/minute) और बुढ़ापे में दिल की धड़कन सबसे स्लो होती है (30-40 beat/minute) |

    19.   29 सितम्बर को ‘विश्व हृदय दिवस’ मनाया जाता है |

    20.   ज्यादातर दिल के दौरे सोमवार की सुबह को होते हैं | वैज्ञानिको के अनुसार ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को लोगों को स्ट्रेस (stress) ज्यादा रहता है

  21. प्यार को बताने के लिए "Heart Symbol" का प्रयोग 1250 से हो रहा है|

  22. दिल की बिमारियों से सबसे ज्यादा लोग 'तुर्कमेनिस्तान' में मरते है, हर साल एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत होती है |

Post a Comment

0 Comments